RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को 360 पदाधिकारियों सहित 2350 कर्मियों की तैनाती।

पुर्णिया/ बिहार 29 जुलाई।आज पूरे जिले भर में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा पूरे जिले भर में विधि व्यवस्था संधारण हेतु कुल 360 पदाधिकारियों एवं लगभग 2350 कर्मियों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी की आवश्यकता के मद्देनजर त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team) का गठन किया गया है। जिसका उद्देश्य संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों की चुस्ती एवं मुस्तैदी का जायजा लेना एवं किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने के पश्चात त्वरित कार्रवाई करना है। इसके साथ ही ज़िले के सभी थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों विशेष सतर्क रहने एवं भर्मणशील रहने का निर्देश दिया गया है। ज़िले के सभी थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर आम जनों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की गई है।
सभी आम जनता से अपील की है की मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें । किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। प्रशासन के द्वारा दिए गए रूट पर ही अपना जुलूस निकालें। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण की मेजबानी एसएन मेमोरियल स्कूल के लिए गौरव का क्षण:अध्यक्षा डॉ. स्मिता सिंह

rktvnews

भोजपुर:बुलडोजर राज के खिलाफ जुझारू युवा प्रतिरोध खड़ा करो: नीरज कुमार

rktvnews

राजस्थान:अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में राज्य के लोक कलाकारों ने समा बांधा।

rktvnews

PK ने सिवान में किया बड़ा ऐलान – जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकले हैं, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराने के लिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी।

rktvnews

चतरा:विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

तिरंगामय हुआ उज्जैन: देश भक्ति के तरानों के साथ उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment