RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

योगाभ्यास के दौरान पसीना आ जाए तो शरीर का तापमान सामान्य कर विश्राम करे:स्वामी विक्रमादित्य

बड़हरा/ भोजपुर 28 जुलाई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के द्वारा योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर करजा, बखोरापुर और सरैया में योग शिविर का संचालन किये।बखोरापुर पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिय रितेश कुमार सिंह व उप स्वास्थ्य केन्द्र के संचालक सत्यरंजन कुमार सिंह के निगरानी में ग्रामिणों के लिए योग शिविर चल रहा है। करजा उप स्वास्थ्य केन्द्र के संचालीका सुनिता सैनी के निगरानी में योग शिविर प्राथमिक विद्यालय में चल रहा है।
सरैया में रविदास मंदिर के प्रांगण में स्थित मंच पर योग शिविर चल रहा है।योगाभ्यास कराते हुए योग शिविर के माध्यम से योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि योगाभ्यास के दौरान पसीना आ जाए तो तौलिए से पोंछ लें,इससे चुस्ती आ जाती है,चर्म स्वस्थ रहता है और रोगाणु चर्म-मार्ग से शरीर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।योगासन-प्राणायामादि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास यथासंभव स्नानादि से निवृत्त होकर करना चाहिए।अभ्यास के 15-20मिनट बाद ही शरीर का तापमान सामान्य होने पर स्नान कर सकते है।शरीर का तापमान अधिक उष्ण होने या ज्वार होने की स्थिति में यदि योगाभ्यास करने से तापमान बढ़ जाए, तो बार-बार चन्दस्वर (बायें नासापुट)से पूरक(श्वास अन्दर खींचना)तथा सूर्य स्वर(दायें नासापुट)से रेचक (श्वास बाहर निकालना)करके तापमान सामान्य कर लेना चाहिए।यौगिक व्यायाम, योगासन आदि करते हुए जब-जब थकान हो,तब-तब शवासन/मकरासन/बालासन में विश्राम करना चाहिए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर आयोजित।

rktvnews

सथवारो: अदाणी फाउंडेशन का भारतीय कला और शिल्प को पुनर्जीवित करने का प्रयास।

rktvnews

भोजपुर यातायात पुलिस ने “तीज पर पति को हेलमेट पहनाएं और पति की लंबी उम्र पाएं” अभियान चला यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक !निःशुल्क हेलमेट किया वितरित।

rktvnews

मैत्री संघ ने मौरिशस के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:आरा में नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी के खिलाफ अधिवक्ताओं व आम नागरिकों में गहरा आक्रोश।

rktvnews

Leave a Comment