RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राजस्थान में संचालित ‘प्रसव वॉच’ एप्लीकेशन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर “नेशनल पब्लिक हैल्थ एक्सीलैंस अवार्ड’’

जयपुर/राजस्थान 28 जुलाई। नई दिल्ली स्थित स्थानीय होटल में गुरुवार को आयोजित “नेशनल हैल्थ टेक इनोवेशन कॉन्क्लेव’’ में राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग की ’प्रसव वॉच’ एप्लीकेशन को चिकित्सा के क्षेत्र में अभिनव इनोवेशन के लिए ‘नेशनल पब्लिक हैल्थ एक्सीलैंस अवार्ड’ से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान की ओर से यह सम्मान राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के प्रतिनिधि के रूप में आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव और परियोजना निदेशक डॉ. तरूण चौधरी ने ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य है जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा राज्य की प्रमुख उच्च प्रसवभार वाले 360 मेडिकल इंस्टीट्यूट पर करवाये जा रहे संस्थागत प्रसवों की डिजिटलाइज क्लिनिकल केयर और मॉनिटरिंग के लिए ’’प्रसव वॉच’’ एप्लीकेशन संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से इन चिकित्सा संस्थानों पर हो रहे प्रसवों के लिए की गयी क्लिनिकल केयर एवं प्रॉसिजर्स की ड्यूटी स्टाफ/डॉक्टर द्वारा रियल टाईम डेटा एन्ट्री प्रसव कक्ष एवं पीएनसी वार्ड में उपलब्ध करवाये गये टेबलेट पर की जाती है। इस एप्लीकेशन पर क्लिनिकल डेटा फीड करते समय ही सजेस्टीव मेसेज भी अलर्ट के रूप में संबंधित स्टाफ को रियल टाईम प्रदर्शित होते है जिसमें यह सम्मिलित होता है कि किस तरह की जटिलता होने की संभावना है एवं उसका निदान करने के लिए क्या संभावित कदम उठाये जाने हैं।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

रांची: शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

दरभंगा:मंडल कारा,पर्यवेक्षण गृह, और जिला बाल संरक्षण इकाई का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति की अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक उत्सव के उद्घाटन सत्र में गरिमामयी उपस्थिति।

rktvnews

भोजपुर:मो.रफी के जन्म शताब्दी में 100 गानों से किया गया याद।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment