RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र बनेगा सुदृढ:जिला जज

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)27 जुलाई।आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में स्थानीय विद्या भवन सभागार आरा में महिलाओं के कानून एवं अधिकार को लेकर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाभार्थी के रूप में महिला पुलिसकर्मी, एएनएम एवं महिला पारा विधिक स्वयंसेविका उपस्थित थी। आयोजन का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, जिला पदाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, उप विकास आयुक्त, भोजपुर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में आए संजू सिंह एवं सविता अली द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारीगण द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को कानून संबंधी काफी बातों की जानकारी दी गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा उपस्थित महिलाओं को मातृत्व अवकाश के लाभ, महिलाओं के कार्यालय पर यौन अपराध से सुरक्षा के बारे में बताया गया। वही जिला पदाधिकारी, भोजपुर राजकुमार द्वारा इस कार्यक्रम के उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उन्हें विधिक रूप से जागरूक करने संबंधी जानकारीयों पर प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार यादव द्वारा महिलाओं को कानूनी अधिकार तथा गिरफ्तारी संबंधी अधिकारों के बारे में बताया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- सचिव, आदित्य सुमन ने बताया कि महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक होना बहुत ही जरूरी है इसी परिपेक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसके फलस्वरूप महिलाएं निश्चित ही आगे बढ़ सकती हैं और साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारियां प्राप्त होती है। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी, सीडीपीओ, रिसोर्स पर्सन के रूप में संजू सिंह, सविता अली एवं मंच संचालक कृष्ण गोपाल मिश्रा के साथ महिला पुलिसकर्मी, एएनएम एवं पारा विधिक स्वयंसेविका उपस्थित रही।

Related posts

लखीसराय:पौधारोपण कर जीविका दीदियाँ मनाएंगी आजादी का उत्सव, बंजर भूमि पर लायेंगी हरियाली।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में मन की बात” का 100वां एपिसोड सुना भाजपा समर्थकों ने।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, भारत की उभरती स्टेम प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसजी कर्मियों का अभिवादन किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा के रजिस्ट्री कार्यालय का नव-निर्मित पार्किंग स्थल हुआ चालू, आमजन को मिलेगी राहत।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय/कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक।

rktvnews

Leave a Comment