RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

योग के लिए सही क्रम में एकाग्र चित्त दृष्टि से योगाभ्यास विशेष लाभदायक: स्वामी विक्रमादित्य

बड़हरा /भोजपुर 26 जुलाई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के द्वारा योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर करजा, बखोरापुर और सरैया में योग शिविर का संचालन किया।बखोरापुर पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिय रितेश कुमार सिंह व उप स्वास्थ्य केन्द्र के संचालक सत्यरंजन कुमार सिंह की निगरानी में ग्रामिणों के लिए योग शिविर चल रहा है। करजा उप स्वास्थ्य केन्द्र की संचालीका सुनिता सैनी की निगरानी में योग शिविर प्राथमिक विद्यालय में चल रहा है।
सरैया में रविदास मंदिर के प्रांगण में स्थित मंच पर योग शिविर चल रहा है।योगाभ्यास कराते हुए योग शिविर के माध्यम से योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि द्विपार्श्व वाला आसन दायीं करवट करें,तो उसे बायीं करवट भी करें।इसके अतिरिक्त आसनों का एक ऐसा क्रम भी निश्चित कर लें कि प्रत्येक अनुवर्ती आसन से विघटित दिशा में भी पेशियों और सन्धियों का व्यायाम हो जाएँ जैसे कि सर्वाङ्गासन के उपरांत मत्स्यासन,मण्डूकासन के बाद उष्ट्रासन किया जाएँ।प्रारंभ में कुछ दिन मांसपेशियों और सन्धियों में पीडा का अनुभव होगा।इसके बावजूद भी अभ्यास जारी रखे,धीर-धीरे स्वतःशान्त हो जाएगी।लेटकर आसनों को करने के बाद जब भी उठें,बाईं करवट की ओर झुकते हुए उठना चाहिए।आसनों के अभ्यास के अन्त में थोड़ी देर के लिए शवासन अवश्य करे,ताकि अङ्ग-प्रत्यङ्ग शिथिल हो जाएँ।
एकाग्र होकर चित्त की स्थिति को बनाये रखते हुए योगाभ्यास करना चाहिए।प्राणायाम का अभ्यास आँखें बन्द रखकर करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है,जिससे मानसिक तनाव एवं चञ्चलता दूर होती है।समान्य योगाभ्यास आँखें खोलकर भी कर सकते हैं।

Related posts

ईपीएफओ ने उच्च वेतन पर पेंशन के लिए 3.1 लाख से अधिक लंबित आवेदनों के संबंध में वेतन विवरण आदि अपलोड करने के लिए नियोक्ताओं को 31 जनवरी 2025 तक का अंतिम अवसर दिया।

rktvnews

वैदिक धर्म की रक्षा के लिए भगवान ने लिया परशुराम का अवतार : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

इंदौर:दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड बैठक में खराब प्रदर्शन वाले विभागों को किया सचेत।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: महादलित टोले में बाल पंचायत हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में छात्राओं द्वारा हिंसक घटना को लेकर कालेज परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन ,कीकड़े कारवाई की मांग!हिंसक घटना के विरोध में एफआईआर दर्ज कराई गई:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment