RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण अभियान अंतर्गत जिला समन्वय समिति (DCAP) की बैठक आयोजित।

सीतामढ़ी/बिहार 25 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में पोषण अभियान अंतर्गत जिला समन्वय समिति (DCAP) की बैठक आयोजित किया गई। बैठक में अपर समाहर्ता, सीतामढ़ी, सिविल सर्जन, सीतामढ़ी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(ICDS), शिक्षा विभाग, जीविका, मनरेगा, के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ पिरामल, Care India के जिला प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। आज के बैठक का मुख्य उदेशय वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिला अभिसरण कार्य योजना तैयार किया जाना था, इसमे मुख्य विभाग ICDS, स्वारथ्य, ग्रामीण विभाग, PHED, शिक्षा विभाग एवं जीविका है। बैठक में सभी विभागों से पोषण सबंधित सभी आकड़ों पे चर्चा किया गया। जिला का कार्य योजना तैयार कर जिला पदाधिकारी के अनुमोदन उपरांत, निर्देशालय (ICDS) को भेजा जाएगा। आज के बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी सीडीपीओ निर्देश दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पे सत प्रतिशत बच्चों का वजन करवाना सुनिश्चित करें, चिन्हित अतिकुपोषित बच्चें को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारी एवं लाभ देना सुनिश्चित करें। अतिकुपोषित बच्चें जिनको चिकित्सीय जटिलता हो, उनको NRC reffer करें जिनसे उनको पोषण एवं स्वास्थ्य की सुविधा मिल सकें। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक कर आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूल में शिफ्ट करवाएं। जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि 0-2 वर्ष के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण, आशा के द्वारा किये गए गृह भेट पे सुधार करें।जिला पदाधिकारी द्वारा जीविका को भी निर्देश दिया गया कि जीविका दीदी के बैठक में लोगो को पोषण संबधित जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

शाहाबाद के विकास की सच्ची गाथा।

rktvnews

एलएसएएम13 (यार्ड 81) 08 x मिसाइल लेस एम्युनिशन (एमसीए) बार्ज नौका परियोजना के पांचवें बार्ज का जलावतरण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

उज्जैन:धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी,रामघाट पर प्रकृति ने वर्षा कर किया बाबा महाकाल का जलाभिषेक।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन!प्रशासन एकादस की टीम ने पत्रकार एकादस को हराया।

rktvnews

देवस्थान मंत्री ने श्री प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment