RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दिव्यांग जनों हेतू सामाजिक अधिकारिता शिविर आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)24 जुलाई। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन को नि:शुल्क सहायता उपकरण प्रदान करने हेतू सामाजिक अधिकारिता  शिविर का आयोजन भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर में किया गया। शिविर का उद्घाटन शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शिविर में नि:शुल्क पंजीकरण व परीक्षण शिविर भी लगा। इस शिविर में दिव्यांग जनों ने अपना पंजीकरण और परीक्षण करवाया। इसी आधार पर लाभान्वितों को नि:शुल्क उपकरण दिया जायेगा। ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार सह आरा सांसद आर के सिंह के प्रयास से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया ।

Related posts

भोजपुर:योग स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री ने रमाला में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया अनुश्रवण।

rktvnews

राज्य स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 09 पदकों के साथ उप-विजेता का खिताब दरभंगा के नाम करने में पाई सफलता।

rktvnews

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईकेएसवी की कुलपति डाॅ. लवली शर्मा के कार्यों को सराहा।

rktvnews

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहटा में किया मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की इकाईयों का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment