RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह आरा में विभिन्न कार्यक्रमों मे हुए शामिल।

ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।

आरा की जनता के लिए हमेशा सेवा करता रहूँगा, मेरे द्वारा छुटे हुए विकास कार्य पूर्ण होंगे:आर के सिंह

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 जुलाई।आज पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह आरा पहुंचे। आरा सर्किट हाऊस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बुधवार को आरा पहुंचे पूर्व सांसद विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए। सबसे पहले ऐतिहासिक पतालेश्वर मंदिर मे जा कर दर्शन किए,उसके बाद जेल रोड स्थित जोड़ा मंदिर परिसर मे पाँच पेंड़ लगाए साथ ही रमना मैदान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किए। उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आज विश्व ग्लोबल वार्मिग से जुझ रहा है।विगत महिने मे तेज गर्मी उसी का परिणाम था।हमे पर्यावरण को बचाना होगा,तभी जीवन बचेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान चल रहा है।उस अभियान मे समस्त लोगो को शामिल हो कर पर्यावरण बचाना होगा।
उन्होने आगे कहा कि भोजपुर की जनता से हमे बहुत प्रेम है।हम हमेशा यहाँ अपनो के बीच रहूँगा।जो विकास कार्य रूका है,उसे पूर्ण करने की कोशिश करूँगा और जनता के सुख-दुख मे भागी बनूँगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री संदेश प्रखंड के नसरतपुर मे विगत दिन हुए संजय सिंह के पुत्र की हत्या पर शोक संतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी और कहा कि दोषी बचेंगे नही,पुलिस प्रशासन उसे जल्द पकड़कर सजा दिलवाएँगी।
आर के स़िह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूर्यनाथ सिंह के पुत्र की मृत्यु होने पर शोक संतृप्त परिवार को आश्वासन देने पहुंचे साथ मे भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री हरेन्द्र चंद्रवंशी के गाँव कारीसाथ मे श्राद्ध कार्य मे शामिल हुए। इसके अलावा कार्यकताओ और समर्थकों तथा जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। बिजली की समस्या को जल्द सुलझा लेने सहित अन्य जिला के समस्याओं को संबंधित पदाधिकारियों से बात करने की बात कही।
उक्त अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता, समर्थक और आभ जनता शामिल थे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह द्वारा दी गई।

Related posts

मध्यप्रदेश:यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल हुआ ग्वालियर:अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सिटी ऑफ म्यूजिक के रुप मे मिली पहचान।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को ले विधि व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

रोहतास:पूर्व विधायक स्व लक्ष्मण राय की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

बक्सर:विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:12 सितंबर को नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नगर आयुक्त के समक्ष धरना।

rktvnews

Leave a Comment