RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

वायु सेना दिवस परेड और फ्लाईपास्ट का प्रयागराज में आयोजन किया जाएगा।

नई दिल्ली/21 जुलाई।भारतीय वायु सेना 08 अक्टूबर 2023 को अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाएगी। देश के विभिन्न भागों में वायु सेना दिवस समारोह की मेजबानी की नई परंपरा को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष की वायु सेना दिवस परेड और वायु प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जाएगा।
औपचारिक परेड वायु सेना स्टेशन बमरौली में आयोजित की जाएगी और वायु प्रदर्शन प्रयागराज में आयुध डिपो किले के करीब संगम क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस मनोरम परिवेश में उड़ान भरते हुए विमानों का प्रदर्शन इस कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना देगा।
वायु सेना दिवस समारोह का वास्तव में 30 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के भोपाल में भोजताल झील के निकट एक वायु प्रदर्शनी के साथ एक सप्ताह से अधिक समय पूर्व शुभारंभ होगा।
भारतीय वायु सेना प्रयागराज और भोपाल दोनों स्थलों पर अपने रोमांचक एरोबेटिक प्रदर्शनों के साथ स्थानीय लोगों का स्वागत करने और उन्हें रोमांचित करने के प्रति आशान्वित है। वायु सेना दिवस परेड का पिछला संस्करण चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था, जिसमें फ्लाईपास्ट यहां की सुखना झील के ऊपर आयोजित किया गया था।

Related posts

भोजपुर:जगदीशपुर में सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

खुशियों की दास्तां:एक ऐसा युवा जिन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत समाजसेवा को चुना।

rktvnews

झारखंड :भाजपा के लोग झारखण्ड में मंडरा रहे हैं लेकिन मणिपुर नहीं गए: कल्पना सोरेन

rktvnews

भोजपुर के जगदीशपुर में निकली गई भव्य शोभा यात्रा कई प्रखंडों की झांकियां हुई शामिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री का फलौदी दौरा विकास के वादे निभाए, निभाते रहेंगे 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का होगा शुभारम्भ विजन 2030 डॉक्यूमेंट से योजनाबद्ध तरीके से होगा राज्य का विकास – फलौदी में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का किया अवलोकन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने वाराणसी व उन्नाव में फ्लिपकार्ट कम्पनी के 02 वेयरहाउस का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment