RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नए जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों से मुलाकात की और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

नवादा/बिहार 20 जुलाई।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आन्तरिक संसाधन से संबंधित अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया एवं उनके द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं के संबंध में फिडबैक प्राप्त किये। राज्यकर आयुक्त ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप 80 प्रतिसत राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय में घूमकर जीएसटी एवं टीडीएस के कटौती को सरकारी खाता में जमा करना सुनिश्चित करें।
आज की बैठक में बिना सूचना के माप-तौल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा ,वारिसलीगंज, नगर पंचायत रजौली, फूड इंस्पेक्टर अनुपस्थित पाये गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता विद्युत ने नवादा ने बताया कि जिले में लक्ष्य के अनुरूप 160 करोड़ राशि के विरूद्ध 35 करोड़ वसूली की गयी है। प्रतिमाह 16 करोड़ की विद्युत आपूर्ति की जाती है, जिसमें 10 करोड़ की वसूली हो रही है। रजौली के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रतिमाह 13 करोड़ 50 लाख रूपये की विद्युत आपूर्ति के विरूद्ध 07 करोड़ 60 लाख की वसूली हो रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आधुनिक तकनीकी को अपनाते हुए शत-प्रतिशत विद्युत शुल्क वसूलना सुनिश्चित करें।
आज की बैठक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, विकास पाण्डेय एसडीसी, अमु अमला एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ के साथ-साथ आंतरिक संसाधन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रांची:स्तुति जैन ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

rktvnews

अनमोल सिनेमा 2, अब डीडी फ्री डिश के चैनल नं. 5 पर उपलब्ध।

rktvnews

धर्मों पर राजनीति करने के बजाए उनकी कड़ी बने ‘सफेद रंग’,तब ही मिलेगी भारत माता और उनके वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि।

rktvnews

राजस्थान:सौ दिवसीय कार्ययोजना एवं बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा को मिला नया नेतृत्व : पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

अडानीपरस्ती : इतना ज्ञान कहां से लाते हो माई-बाप?

rktvnews

Leave a Comment