रांची /झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 22 अक्टूबर।रांची की स्तुति जैन सुपुत्री अरुण जैन गंगवाल एवं सीमा गंगवाल ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
यह आयोजन वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस द्वारा बंगलौर में अक्टूबर 2023 में आयोजित हुआ था। स्तुति जैन ने अंडर W- 56 kg ( Raw) कैटेगरी में भाग लेकर अपना पर्सनल रिकॉर्ड निम्नलिखित रूप में बनाया –
डेड लिफ्ट – 102.5 kg
बेंच – 40 kg
स्क्वैट्स – 82.5 kg
स्तुति जैन ने अपना ट्रेनिंग कोच सनी टोप्पो, आदित्य महाजन एवं गणेश साहू के निर्देशन में किया| यह जानकारी इंटरनेशनल जैन ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (महिला विंग) की प्रवक्ता पायल जैन गोधा ने दी।


