RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राहत केंद्र में सरस्वती ने दिया बच्ची को जन्म।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 जुलाई । भारी बरसात से हनुमानगढ़ जिले में बह रही घग्घर नदी में पानी कि आवक तेज है, वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर है । टिब्बी उपखंड के राठी खेड़ा ग्राम पंचायत में नदी तट पर बसे बिहारी बस्ती के लगभग 56 परिवारों के 400 सदस्यों कि राहत केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राठी खेड़ा में व्यवस्था की हुई है । रिलीफ सेंटर में प्रशासन द्वारा भोजन, फलों इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई है ।
सेंटर में रह रहे राहुल की पत्नी सरस्वती को देर रात प्रसव पीड़ा होने पर ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीबी से एम्बुलेंस बुलवाई । सरस्वती देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिब्बी में अल सुबह 5 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। जिसे बाद में राठी खेड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रणजीत कौर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, बच्ची का नाम सलोनी रखा गया है ।

Related posts

भोजपुर के शाहपुर में सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम पश्चात विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारत में मजबूत हो रही है ईएसजी लीडरशिप।

rktvnews

ग्वालियर:डेंगू नियंत्रण को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान सोलह मामलों का निस्तारण किया गया।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “विश्व पृथ्वी दिवस”के अवसर पर “पृथ्वी लाखों वर्ष पुरानी, जीवन एक अनन्त कहानी” —पर नृत्य नाटिका “हमारी पृथ्वी” का प्रभावी मंचन।

rktvnews

Leave a Comment