RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नाम बदलने से चेहरा नहीं बदल जाता:सीडी शर्मा

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 जुलाई।भाजपा के वरिष्ठ नेता जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी सी डी शर्मा ने विपक्षी दलों के गठबंधन को इंडिया नाम रखे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदल जाने से किसी की चेहरा नहीं बदल जाती। सियार का नाम शेर कर देने से उसमें शेर की बहादुरी नहीं आ जाती। शर्मा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विपक्षी दलों ने बोतल का लेबल बदल दिया है वही परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार ,तुष्टीकरण है ।क्या नाम रखने से विपक्षी एकता का पूरे इंडिया में प्रभाव होगा ऐसा सोचते हैं तो यह बड़ी गलतफहमी में है। देश की जनता कांग्रेस समेत सभी गठबंधन के सभी घटक दलों की करतूतों से वाकिफ है। शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों ने अपना गठबंधन का नाम भारत क्यों नहीं रखा । कारण साफ है कि बैठक में सोनिया गांधी और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मौजूद थे जिन्होंने न तो कभी भारतीय भाषाओं से लगाव रहा और न भारतीय संस्कृति से। इंडिया नामकरण के पीछे भी कांग्रेस के युवराज कि विदेशी सोच है।
शर्मा ने कहा कि विपक्ष की दूसरी बैठक में ही कांग्रेस की महारानी और युवराज का इतना प्रभाव रहा, तो सोचने वाली बात है कि आगे कांग्रेस गठबंधन पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लेगी। इसका सबसे अधिक असर विपक्षी गठबंधन में शामिल बिहार के क्षेत्रीय दलों पर होगा। क्षेत्रीय दलों का इस्तेमाल कांग्रेस अपने स्वार्थ साधने में कर रही है।

Related posts

बिहार में शराब बंदी को लेकर प्रशासन की सतर्कता!करनामेपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी शराब के साथ की युवक की गिरफ्तारी।

rktvnews

दुमका:अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

चतरा: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:सोना टी स्टॉल के उद्घाटन पर बोले आर के सिंह युवा स्वयं कर रहे रोजगार का सृजन।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सहित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment