RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करें जनसेवा मित्र : मुख्यमंत्री

भोपाल/ मध्यप्रदेश 15 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय महाविद्यालय आष्टा में मुख्यमंत्री युवा इन्टर्नशिप प्रोग्राम के युवाओं (जनसेवा मित्र) से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से फील्ड में कार्य करने के अनुभव जाने। युवाओं ने फील्ड के अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री चौहान के साथ साझा किया और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के संचालन संबंधी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना भी एक सेवा है। उन्होंने युवाओं से शासन की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आमजन को होने वाली समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में भी जनसेवा मित्र महती भूमिका निभाए। सभी जनसेवा मित्र गाँव-गाँव में लोगों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सहयोगी बने। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, लाड़ली बहना योजना जैसी अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें, जिससे सभी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
आभा दुबे ने जनसेवा मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय और सुदेश राय, रवि मालवीय, कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि एवं जनसेवा मित्र उपस्थित थे।

Related posts

15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन!मुख्य अतिथि के रूप में जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने की शिरकत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जैसलमेर में BSF के सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता को नई साईकिल समर्पित।

rktvnews

भोजपुर: 7 एवं 8 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए।

rktvnews

23 अगस्त 2023 को दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन!25 कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग युवाओं को मिलेंगे रोजगार।

rktvnews

Leave a Comment