RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री ने स्व कैलाश जोशी की जयंती पर किया पौध-रोपण।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 14 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी की जयंती पर उनकी स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स उद्यान में स्व. जोशी के परिवार के सदस्यों के साथ पीपल, कदम्ब, नीम और करंज के पौधे रोपे। पौध-रोपण में पूर्व सांसद आलोक संजर, जयवर्धन जोशी, रजत शर्मा, पंकज शुक्ला, अनिल धार्मिक, नवल प्रजापति और विक्रम सिंह शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान की पहल पर रोहित शर्मा और  कीर्ति गौर की जटिल बीमारियों का इलाज हुआ था। मुख्यमंत्री चौहान का शर्मा और गौर ने पौध-रोपण कर आभार माना। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध करवाकर रोहित शर्मा का सफल उपचार पारुल अस्पताल भोपाल में और कीर्ति का उपचार मुम्बई में कराया गया। पौध-रोपण में डॉ. आर.के. गौर, राघव गौर, सर्वश्री पी.के. शर्मा, रोहित शर्मा, देवकीनंदन शर्मा आदि शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ गुलाबराव बुआड़े, पुष्पलता बुआड़े, सोनू तथा शकुन्तला साहू ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर और रंजना बुआड़े ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए।

Related posts

सिवान:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य निरुपम चकमा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोपाल:महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का द्वितीय दिवस।

rktvnews

भोजपुर:सशक्त भारत के उत्थान के लिए कटिबद्ध है जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देवघर:आध्यात्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन का मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया परिदर्शन।

rktvnews

इंदौर में फ़ास्ट फ़ूड पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment