RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राष्ट्रपति ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 11 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 13 जुलाई को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हों। मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति के ग्वालियर आगमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे थे।
राष्ट्रपति मुर्मु ग्वालियर में एच.एच. महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जय विलास पैलेस जायेगी और एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएँ उत्तम हों। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ग्वालियर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

Related posts

सुश्री सुमन शर्मा, आईआरएस (आईटी:1990) ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

प्रत्येक गुरुवार को आरा में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल।

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर और समता सैनिक दल के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई आंबेडकर जयंती।

rktvnews

गढ़वा में राजस्व उप निरीक्षकों के त्रुटिपूर्ण स्थानांतरण आदेश में संशोधन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोइला बोइशाख के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोपाल:भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment