RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित!बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण असंतुलित:प्राचार्य प्रो ओ पी राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 जुलाई।महाराजा कॉलेज आरा के भूगोल विभाग के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस पर अंतर विषयक सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो नरेन्द्र प्रताप पालित, समन्वयक डा संजय कुमार,प्रो चंचल कुमार पाण्डेय,प्रो संध्या रानी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन से हुआ।उद्घाटन के बाद उपस्थित कॉलेज परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो ओपी राय ने कहा कि भारतवर्ष की आबादी बड़ी तीव्र गति से बढ़ गई जिसके कारण दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर धरती ,जल ,वायुमंडल तथा प्रकृति पर प्रदुषण का साम्राज्य हो गया है। मानव अपने जीवन यापन,सुख सुविधा के लिए प्रकृति का विनाश करते जा रहा है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण करना अति आवश्यक है। प्रो चंचल कुमार पांडे ने कहा की पर्यावरण पर बढ़ता खतरा तेजी से बढ़ रही जनसंख्या का ही असर है। प्रकृति एक संतुलित चक्र में चल रही है जिसे मनुष्य अपने लालच में छिन्न-भिन्न कर रहा है। पर्यावरण असंतुलित ना हो इसके लिए जनसंख्या वृद्धि को रोकना ही पड़ेगा अन्यथा सुनामी ,बाढ ,सुखाड,अतिवृष्टी अनावृष्टि ,बढ़ता तापमान जनसंख्या को संतुलित बनाएगा अस्तित्व पर भी खतरा हो सकता है। कानूनी स्तर पर, नैतिकता स्तर पर जनसंख्या वृद्धि रोकना अनिवार्य है।प्रो संजय कुमार ने विषय प्रवेश करते हुए बताया की इस वर्ष का थीम लैंगिक समानता की शक्ति को प्रदर्शित करना है।प्रो पालित ने कहा की जिस प्रकार से प्रकृति का दोहन हो रहा है और मानव अपने स्वार्थ में जनसंख्या बढ़ा रहा है ।इससे हमारा विनाश होगा और एक पृथ्वी नहीं दो पृथ्वी की जरूरत पड़ेगी। समय रहते इस पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सूची ने किया। कार्यक्रम की सफलता में दीपिका सिंह डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह डॉक्टर विशाल देव डॉ सुनीता कुमारी शर्मा डॉक्टर पूनम कुमारी डॉक्टर बाबा गौतम कुमार सिंह चंपा राजेश कुमार शैलेश गुड्डू तथा छात्र छात्राएं रही।

Related posts

पिथौरागढ़: 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

उत्तर प्रदेश के गांवों में खुलेंगे मॉल

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने अपीलीय वादों की सुनवाई की।

rktvnews

नागरिकों के बीच इंटरनेट शासन के बारे में जागरुकता जगाने और विशेषज्ञता विकसित करने के लिए एनआईएक्‍सआई की इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना।

rktvnews

इंदौर:पंपों पर पेट्रोल 2 हजार लीटर एवं डीजल 3 हजार लीटर रिजर्व स्टॉक रखा जाना अनिवार्य।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 08 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment