RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

जीविका दीदियों संग एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

बक्सर /बिहार 08 जुलाई।जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना के “आर्थिक हल युवाओं को बल” अंतर्गत डीआरसीसी में संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा प्रोग्राम योजना के संबंध में जानकारी देने हेतु जीविका दीदियों के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया।
कार्यशाला में जीविका समूह के संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्षा, कलस्टर फैसिलिटेटर, जॉब रिसोर्स पर्सन, मास्टर बुक कीपर एवं बीपीएम उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी एवं जीविका समूह के दीदियों को अपने आस पास के योग्य लाभुकों को इस योजना के लाभ लेने के लिए प्रेरित करने एवं जीविका समूह के सदस्यों को जो संबंधित योजनाओं की पात्रता रखते हैं उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए कहा। यह योजना छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए सहायक है। हम लोगों को एकजुट होकर समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने का काम करना होगा। जिससे समाज के अंतिम पायदान तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। तीनों योजनाओं के संबंध में लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को जोड़ने हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुए एक कार्य योजना बनाते हुए अनुपालन करने को कहा। कार्यशाला में जीविका दीदियों एवं उपस्थित जीविका के पदाधिकारियों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा प्रोग्राम योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, डीपीएम जीविका, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, डीआरसीसी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

rktvnews

ग्वालियर:ग्रीष्म ऋतु में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समय रहते सभी प्रबंधन किए जाएँ: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) को दिया अन्तिम रूप।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंजीनियर दिवस पर टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बिलौटी पंचायत के महादलित टोलों में लगे विशेष शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: पटना;जन सुराज ने घोषित किया तरारी विधानसभा सीट से उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार, सेवानिवृत सैन्य अधिकारी श्री कृष्ण सिंह लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

Leave a Comment