RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा की तैयारी संबद्ध जिलाधिकारी की बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 07 जुलाई।उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नात्तक स्तरीय (विभिन्न विभागों) के पदो पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 09 जुलाई 2023 रविवार को जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही हैं, उक्त लिखित परीक्षा की आवश्यक तैयारियों के संबंध में एक बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उक्त लिखित परीक्षा जनपद में निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण संपन्न हो सके इस हेतु जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवम सेक्टर मजिस्ट्रेटों, आब्जॉर्बर एवम केंद्र व्यवस्थापको से जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को परीक्षा अवधि के दौरान उक्त परीक्षा केंद्र में धारा 144 लगाए जानें के निर्देश दिएl इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों के निकट जितनी भी दुकानें है उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक पूर्ण बंद रखा जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिक्षक कोचिंग सस्थानों में कोचिंग दे रहा हो ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा केन्द्रों में न लगाएं जाने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।
बैठक में आयोग से आए समीक्षा अधिकारी सतीश चन्द्र उप्रेती द्वारा भी उक्त संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवम सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी एवम निजी विद्यालयों के शिक्षक आदि मौजूद थे।

Related posts

सांचौर और आबू रोड़ पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रभावितों से किया संवाद, राहत कार्यों का लिया जायजा – मुख्यमंत्री ने बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों में किया हवाई सर्वे।

rktvnews

बिहार:बक्सर:दीक्षा और निधि की उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गायक कैलाश खेर के नये गीत ‘काशी स्तुति’ के लिए उनकी सराहना की।

rktvnews

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट  की रोक से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त।

rktvnews

वैशाली:महाराष्ट्र के दंपत्ति ने दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख़ हेतु नवजात को लिया गोद।

rktvnews

गया:बिपार्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला “मंथन 2025 “का समापन।

rktvnews

Leave a Comment