RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया।

सीतामढ़ी/बिहार 07 जुलाई।देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आउटरीच के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी के द्वारा किया गया।
उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि *चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का व्यापक प्रचार प्रसार करना जरूरी है ताकि बच्चों को हर संकट से बचाया जा सके। निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर 1098 अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि देखभाल व संरक्षण की जरूरत वाले 18 वर्ष तक के बच्चे इसका लाभ ले सकते हैं। बताया कि बच्चे की सुरक्षा के लिए स्वयं के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर सकता है। हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे चालू रहती है।
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्गत मिशन वात्सल्य स्कीम के दिशा निर्देश के अनुसार जिला पदाधिकारी के नियंत्रण में जिला बाल संरक्षण इकाई सीतामढ़ी द्वारा किया जाना है जिसका शुभारंभ आज किया गया।
चाइल्डलाइन का संचालन पूर्व में चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा जिले में किया जा रहा था किंतु अब इसका संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा कराए जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया।
मौके पर उपस्थित वरीय उप समाहर्ता -सह-सहायक निदेशक द्वारा बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन पर मुसीबत में फंसे कोई भी बच्चा या अन्य व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर सकते हैं। कॉल भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को अग्रसारित किया जाएगा तथा राज्य सरकार स्तर पर स्थापित सेंटर से जिला में अग्रसारित किया जाएगा।जिला में चाइल्ड हेल्पलाइन की स्थापना डुमरा सीतामढ़ी स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में की गई है तथा 24 x 7 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चाइल्ड हेल्पलाइन में कॉल से सूचना प्राप्त होते ही संबंधित थाना में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, एसएचओ ओपी प्रभारी को त्वरित कार्रवाई हेतु सूचित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन में प्रतिनियुक्त कर्मियों को पुलिस एवं अन्य हितधारकों से समन्वय कर तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

दुमका:विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा, कृषक पाठशाला का निरीक्षण कर उपायुक्त ने किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने का दिया निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मई 26

rktvnews

सारण:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई योजनाओं एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा समीक्षा बैठक में की गई मांग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: NDRF द्वारा आगिआंव प्रखंड के प्रशासनिक भवन में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस की मूल विचार धाराओं “न्याय,समानता और विकास” को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीधर तिवारी

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि प्रथम समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment