RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

सारण/छपरा 07 जुलाई। उप विकास आयुक्त, सारण श्रीमती प्रियंका रानी के द्वारा छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया
सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा कंप्यूटरीकृत निबंधन सह दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहां पूर्व में दिए गये निदेश के आलोक में कार्य संपादित किया जा रहा था। ओ.पी.डी. में पहले की अपेक्षा अच्छी साफ सफाई थी। पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में ओ.पी.डी में एक सप्ताह के अंदर दो अतिरिक्त निबंधन काउंटर खोलने का निर्देश दिया गया था। जिसपर कार्य चल रहा था। 108 नंबर एंबुलेंस को आकस्मिक वार्ड के सामने खड़ा करने का निर्देश दिया गया। ओ.पी.डी के बाहर स्थित प्रतिक्षालय में पंखा नही चल रहा था। उसे अविलंब पंखा मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण करने का निर्देश दिया गया। वर्षा से होने वाले जल-जमाव से निपटने के लिए वैकल्पिक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में लगे आर.आओ. के पास लोगों को पानी पीने के लिए ग्लास रखने का निर्देश दिया गया। आकस्मिक वार्ड के पीछे नियमित साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बिहार:गया जी’ के लिए धन्यवाद, पर पटना को पाटलिपुत्र कब करेंगे मुख्यमंत्री जी!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी।

rktvnews

जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय गढ़वा में किया गया हिंदी दिवस का आयोजन।

rktvnews

भोपाल: रेल कोच इकाई भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास को गति देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment