RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय और एचएएल ने भारतीय तट रक्षक के लिए 2 उन्नत डोर्नियर विमानों के लिए 458 करोड़ रूपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

नईं दिल्ली/07 जुलाई।रक्षा मंत्रालय ने 7 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में 458.87 करोड़ रूपए की कुल लागत पर एसोशिएटेड इंजीनियरिंग सपोर्ट पैकेज के साथ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के लिए 2 डोर्नियर विमानों की खरीद के लिए हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
इस विमान में कई उन्नत उपकरण जैसे ग्लास कॉकपिट, समुद्री गश्ती रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिक इंफ्रा-रेड डिवाइस, मिशन प्रबंधन प्रणाली आदि सुसज्जित होंगे। इसके जुड़ने से आईसीजी की जिम्मेदारियों के तहत आने वाले समुद्री क्षेत्रों की हवाई निगरानी क्षमता को और बढ़ावा मिलेगा। .
डोर्नियर विमानों का कानपुर के एचएएल (परिवहन विमान प्रभाग) में स्वदेशी रूप से विनिर्माण किया जाता है और इससे सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप रक्षा में आत्मनिर्भरता अर्जित करने में उल्लेखनीय योगदान प्राप्त होगा।

Related posts

जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सौंपे गारंटी कार्ड ।

rktvnews

औरंगाबाद:चैती छठ : व्रतियों ने किया संध्या अर्घ्य अर्पण,जिला प्रशासन दिखा मुस्तैद।

rktvnews

राजस्थान: स्पीकर देवनानी से पोलैण्ड की डिप्टी स्पीकर की मुलाकात।

rktvnews

सुपौल:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता हेतु जीविका के कर्मियों एवं कैडर के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आश्रितों को प्रदान किया अनुग्रह अनुदान की राशि का स्वीकृत्यादेश।

rktvnews

भोजपुर:चिकित्सक दिवस पर दर्जनों चिकित्सक सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment