RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हरिद्वार:गंगा की निर्मलता : चुनौतियां और समाधान विषयक भव्य कार्यक्रम हुआ संपन्न।

कार्यक्रम में वरेण्य कथा संग्रह का किया गया लोकार्पण।

RKTV NEWS/हरिद्वार(उत्तराखंड)03 सितंबर। हरिद्वार गंगा सेवा मिशन द्वारा गंगा जी की निर्मलता चुनौतियाँ और समाधान विषय पर गुरुकुल कांगड़ी परिसर के चरक हाल में भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ शिशिर पांडेय उत्तराखंड आयुष विश्वाविद्यालय के उप कुलपति डॉ अरुण पांडेय जी विशिष्ट अतिथि स्वामी आशुतोष एवं ललित सक्सेना के साथ स्वंय गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं मंसा देवी मंदिर के मुख्य प्रबंधक संत शिरोमणि महंत स्वामी महेश जी विराजमान थे!
सर्वप्रथम संचालक द्वय मनीष श्रीवास्तव एवं सीमा मंजरी शर्मा द्वारा गणमान्य अतिथियों को मंचासीन हेतु आदर सत्कार के साथ आवाहन किया गया और सम्मानित आयोजको द्वारा कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण एवं विशेष सम्मानित अतिथियों को भरतीय विनम्र सनातन संस्कार परम्परा द्वारा मंचासीन कर कार्यक्रम के अधिष्ठिता के रूप मे प्रतिष्ठित किया गया!
कार्यक्रम के लिए प्रतिष्ठापित अधिष्ठिता अतिथितियों द्वारा माँ गंगा कि चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औचारिक शुभारम्भ हुआ!
कार्यक्रम के औपचारिक शुभारम्भ के बाद मंचसीन अतिथियों को पुष्पमाल,अंगवस्त्र एवं माँ गंगा के सुंदर आकर्षक चित्र स्मृति चिन्ह के रूप मे प्रदान कर सम्मानित किया गया! मंचसीन अतिथियों के स्वागत के उपरांत स्वागत वंदन अभिनंदन भाषण स्वंय नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर अंतराष्ट्रीय ज्योतिष विद्य, साहित्यकार एवं वरेण्य कहानी संग्रह के लेखक गोरखपुर द्वारा किया गया!
स्वगत भाषण के बाद गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक महेश जी द्वारा गंगा सेवा मिशन के उद्देश्यों भविष्य कि कार्य योजनाओं पर विचार प्रस्तुत करते हुए गंगा सेवा मिशन के अवधारणा अस्तित्व पर प्यापक दृष्टि दिशा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया! गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊर्जावान उत्साही राष्ट्र एवं समाज सेवा को समर्पित युवा केशव पांडेय जी द्वारा गंगा सेवा मिशन से समाज के सभी वर्गो को जुड़ने का आवाहन करते हुए माँ गंगा कि प्रदूषण से पीड़ा कि वास्तविकता को निरुपित करते हुए माँ गंगा निर्मलाकरण के लिए संकल्प लेने का आवाहन किया गया!
कार्यक्रम के महत्वपूर्ण पड़ाव में नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर कि पुस्तक वरेण्य कहानी संग्रह का भव्य लोकार्पण देश के विभिन्न कोनों से आए विद्वत मनीषियों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया!
वरेण्य कहानी संग्रह के संदर्भ मे मंचासीन सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने भाव उद्गार व्यक्त करते हुए वरेण्य कहानी संग्रह को समाज समय के लिए आवश्यक दृष्टि दिशा दृष्टि कोण बताते हुए साहित्यिक मर्म मर्यादाओं की सर्वश्रेष्ठ कलाजयी कृति के रूप मे व्याख्यायित करते हुए वरेण्य की कहानियों को प्रासंगिक प्रमाणिक के साथ-साथ मर्म स्पर्शी हृदय स्पर्शी बताते हुए सभी को एक बार पढ़ने का आवाह्न किया गया!
कार्यक्रम के अंत में महेश जी राष्ट्रीय संयोजक गंगा मिशन एवं केशव पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में सभी सहभागियो के प्रति आभार व्यक्त किया गया !

Related posts

कोयला मंत्रालय ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, मंत्रालय को 200 कोयला ब्लॉकों का आवंटन प्राप्त हुआ।

rktvnews

एनसीसी भाग्य को सौभाग्य में बदलने का मार्ग प्रशस्त करती है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को नितिन नबीन ने दी बधाई व शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 16 मार्च 23-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे विभिन्न मामलों में तीन गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment