RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत और सिंगापुर ने आज कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग पर वर्तमान समझौता ज्ञापन को 2028 तक पांच वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रोटोकॉल दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली/06 जुलाई।भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और सिंगापुर गणराज्य के लोक सेवा प्रभाग ने 6 जुलाई, 2023 को एक प्रोटोकॉल दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग पर वर्तमान समझौता ज्ञापन को 2028 तक पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया।
इस समझौता ज्ञापन पर प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से सचिव वी श्रीनिवास और भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने हस्ताक्षर किए।
हस्ताक्षर समारोह में सिंगापुर उच्चायोग तथा प्रशासनिक और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सिंगापुर गणराज्य के लोक सेवा प्रभाग के स्थायी सचिव ने भी भाग लिया और वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों देशों के लोक सेवा अधिकारियों के बीच सहयोग के विभिन्न रूपों के माध्यम से दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत बनाना है। प्रशासनिक सुधार और सार्वजनिक क्षेत्र परिवर्तन, लोक सेवा वितरण, नेतृत्व और प्रतिभा विकास, ई-गवर्नेंस, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग समझौता ज्ञापन की गतिविधियों के अंतर्गत कवर किए जाने वाले क्षेत्रों का हिस्सा है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव की घोषणा के पहले 72 घंटे की एसओपी हेतु जारी किया गया आदेश

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष-2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी : मुख्यमंत्री ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ।

rktvnews

सारण:फाइलेरिया बीमारी ने सुभाष के सपनों और उम्मीदों को कुचला, फिर भी नहीं टूटा हौसला।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में सी एच सी बागपत का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment