RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आज भी देश के कुछ गद्दार और विदेशी ताकते देश को बाँटने की रच रहे साजिश : उपमुख्यमंत्री

देश मे राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार है,जो उन मंसूबो को पूरी नही होने देगी:विजय कुमार सिन्हा

नागरी प्रचारिणी सभागार मे विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे शामिल हुए उपमुख्यमंत्री ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 अगस्त।बुधवार को 14 अगस्त 1947 की घटना की याद मे विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार मे संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य वक्ता सह मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।भाजपा कार्यकताओं द्वारा मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने.कहा कि 15 अगस्त को हम आजादी दिवस की खुशी मनाते है,लेकिन आजादी मिलने के एक दिन पहले आधी रात्री को देश का विभाजन कर दिया गया था।उस विभाजन का कारण और विभिषिका को इतिहास के पन्नो मे दफन कर दिया गया।इतिहासकारों ने 14 अगस्त की विभाजन विभिषिका को भूलने पर मजबुर कर दिया,लेकिन हमारे राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उक्त तिथि 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। आजादी की लड़ाई मे जितने हिन्दुस्तानी वीर बलिदान दिए उससे दस गुणा अधिक भारतीयो को शहीद कर दिए,लेकिन तत्कालीन सताभोगी नेताओं और इतिहासकारों ने उसे भूलने की बात कही,जबकि यह विश्व की सबसे बड़ी विभत्स विभिषिका थी। महिलाओं और सनातनी भाइयो पर घोर अत्याचार किया गया। आज का पीढी़ पुछ रहा है कि वे कौन लोग थे,जो सता के लाभ के लिए देश का बँटवारा कर दिया। आज की पीढी़ पुछ रही है आखिर सता के लिए देश का बँटवारा क्यो किया।आज और आने वाली पीढ़ी उनको कभी माफ नही करेगी और न उन वामपंथी इतिहासकारों को माफ करेगी,जिसने तथ्यो को छुपाया ।समाज को बाँटने का खेल किसने खेला।किसने सनातनी को जाति मे बाँटा।देश का बँटवारा धर्म के नाम पर किसने किया। आज हम आजादी के 75 वर्ष बाद भी उस विभाजन विभिषिका को झेल रहे है। आज भी विश्व की कुछ शक्तियाँ और देश के गद्दार हमे जात-पात और धर्म मे बाँटकर देश का बँटवारा कराना चाहती है।देश को अस्थिर कराना चाहती है।लेकिन हम आजादी के अमृत महोत्सव मना रहे है और देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे राष्ट्रवादियो का सरकार है। 2047 तक देश के विकास का ड्राफ्त बन चुका है।स्वामी विवेकानंद ने 19 वीं शताब्दी मे ही कहा था कि देश फिर एकबार विश्वगुरु बनेगा और संत का बोली कभी झुठ नही होता।आज देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ चुका है और हम विश्वगुरु फिर बनेंगे।गाँधी जी के विचारो को तार-तार करनेवाले आज नेहरू के खानदान अपने नाम के साथ गाँधी जी का नाम जोड़ कर देश को अस्थिर करने मे लगा है।
वहीं आरा विधायक सह पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन अपरिहार्य नही था।नेहरू जी ने खुद स्वीकार किया था कि देश का विभाजन स्वीकार नही करते तो सभी काँग्रेसी जेल जाता।यह विश्व मे धर्म के नाम पर बटवारा होने वाला पहला देश था। यदि गाँधी जी देश को आह्वान करते तो देश का बटवारा नही होता,लेकिध उन्होने काँग्रेस को ही देश समझ लिया था।1929-30 मे रावी नदी के तट पर आजादी और अखंडता का संकल्प लिया गया था।उस संकल्प का क्या हुआ।14 अगस्त की मध्य रात्री को देश विभाजन का दंश झेलना पड़ा।लाखो लोगो को जान गवाना पड़ा।महिलाओं पर अत्याचार किया गया। आज भी देश विभाजन की त्रासदी झेल रहा है।इतिहास ने माफ नही किया,लेकिन हम ने माफ कर दिया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश मे भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है,जो भारतीय संस्कृति और धरोहर को संभालती है। हम आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस पर खुशी मनाते है,लेकिन ठीक एक दिन पहले देश विभाजन विभिषिका से जुझा था,जिसे हमने भुला दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उक्त तिथि को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया,जो आज की पीढी के लिए संस्मरण है। आजादी की लड़ाई मे हमारे परिवार सहित जिले के बहुत लोग लड़े और बलिदान दिए।
संगोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश प्रवक्ता संजय स़िह टाईगर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह,भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान,हरेन्द्र पांडेय,राकेश सिंह,गंगाधर पांडेय,वंदना राजवंशी, प्रहलाद राय आदि ने संबोधित करते हुए विभाजन विभिषिका को भारतीय इतिहास का काला दिन कहते हुए उसे स्मरण करने की बात कही।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम मे भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ता, नेता,जिले के गणमान्य बुद्धिजीवी और आम जनता शामिल थी।

Related posts

मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच फिल्म को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देने हुआ एमओयू।

rktvnews

गोपालगंज:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के गतिविधियों के संदर्भ में बैठक आयोजित।

rktvnews

नही रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन उपाध्याय।

rktvnews

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायत में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान!अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग।

rktvnews

Leave a Comment