RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)09 अक्टूबर।आज पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन स्कूल, बक्सर तथा एम.वी. हाई स्कूल, बक्सर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बटालियन के कमान अधिकारी हेमंत कुमार बेलवाल ने की। इस कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर विपिन भास्कर, सी.टी.ओ. सुनील तिवारी, सी.टी.ओ. अनूप कुमार तथा सभी पी आई स्टाफ ने सक्रिय रूप से योगदान दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

Related posts

98 पुड़िया हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन के कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री के समक्ष वाराणसी, मुरादाबाद, हापुड़, रायबरेली,बरेली और लखनऊ की महायोजना-2031 का प्रस्तुतिकरण।

rktvnews

एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास ने भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

मेडिकॉन हॉस्पिटल द्वारा हरिगांव में सैकड़ो मरीजों का मुफ्त में हुआ इलाज।

rktvnews

जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला पदाधिकारी- सह-अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति डॉ0 नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment