RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में मनाई गई पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के तत्वावधान में भट्ट भवन, आरा में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह, मुख्य सलाहकार अरविंद कुमार राय, संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह तथा बिहार प्रदेश सचिव संजय शुक्ला सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर मनोरंजन भट्ट, हरेराम राय, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, मंटू सिंह, मनोज चौधरी, सुरेश सिंह, अमित सिंह, संतोष सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पंडित राजकुमार शुक्ल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए।वक्ताओं ने पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि चंपारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराने और उन्हें चंपारण लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके संघर्ष और दृढ़ संकल्प को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित राजकुमार शुक्ल के विचारों एवं संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 24

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बगहा में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बहाल।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ।

rktvnews

दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र,बिहार में मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण” को ले जताई चिंता, रोक लगाने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment