RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:बगहा में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बहाल।

एसडीएम को सतत निगरानी करने का निर्देश।

गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी के निर्देश।

एमओ को जाँच करने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)26 अप्रैल।अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि बगहा अनुमंडल क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) के सेल्स मैनेजरों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है।
प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए संबंधित एसडीएम को नियमित निगरानी का निर्देश दिया है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके साथ ही जिला प्रशासन के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ गैस वितरक एजेंसियां उपभोक्ताओं को गोदाम से ही गैस लेने के लिए कह रही हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जांच कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी दी जाए।

Related posts

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

चोरी का एक अभियुक्त 5 हजार रुपया के साथ गिरफ्तार ।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा और अनुशासन समाज का मूल आधार : मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 फरवरी 24

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का उपहार भेंट किया।

rktvnews

जयपुर के तबला गुरु “ठाकुर किशन सिंह उर्फ आरा के कृष्णा नंदन लाल”।

rktvnews

Leave a Comment