
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम भूगोल विभाग की छात्रा ऋषिका राज की कथक प्रस्तुति से हुई। इसके बाद लोकनृत्य प्रतियोगिता हुई।
मेहंदी प्रतियोगिता में भूगोल विभाग की शिवानी कुमारी ने प्रथम, चित्तौड़बाला मौर्य ने द्वितीय और लोक प्रशासन विभाग की अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकनृत्य प्रतियोगिता में संस्कृत विभाग की स्वागतम कुमारी प्रथम, भूगोल विभाग की ऋषिका राज द्वितीय और इतिहास विभाग की पूजा कुमारी तृतीय रहीं। संचालन डॉ. फौजिया रहमान डॉ. अंकिता मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस समन्वयक डॉ. साधना रावत ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. साधना रावत, डॉ. फौजिया रहमान, डॉ. ट्विंकल केसरी, डॉ. पूनम शुक्ला, डॉ. अंकिता मिश्रा समेत आयोजन मंडल के सदस्यों ने सहयोग किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. तबस्सुम बानो और डॉ. रीना कुमारी ने योगदान दिया।इस अवसर पर प्रो. पुष्पा द्विवेदी, प्रो. संगीता सिन्हा, डॉ. चिंटू, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. शैलजा, डॉ. पूर्ति महौर डॉ. अमित कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. आमिर महमूद, डॉ. रामधनी राम, डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. अंबरीश कुमार राय, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. ललित सागर तथा स्नातकोत्तर भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


