RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने ईद पर्व पर विधि व्यवस्था एवं चैती छठ की तैयारियों का जायजा लेने को मस्जिदों और घाटों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 अप्रैल।ईद उल फितर (ईद) पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं आगामी चैती छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर आज 11 अप्रैल को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से प्रमुख मस्जिदों, चौक-चौराहों एवं छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
ईद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख मस्जिदों एवं चौक चौराहों यथा सत्यदेव गंज बड़ी मस्जिद, खलासी मुहल्ला, कसाई मुहल्ला, कोईरपुरवा, नई बाजार इत्यादि का भ्रमण किया गया एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बक्सर जिले में सभी स्थानों पर ईद का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर अंतर्गत छठ घाटों (रामरेखा घाट) का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि घाट पर मजबूत बास-बल्ले से बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही छठ घाटों एवं घाट पर आने वाले मार्गों पर साफ सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, शौचालय, प्रचंड गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन।

rktvnews

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 नवंबर 25

rktvnews

मर्यादित रहते हुए स्वयंसेवक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे -शंभू चौरसिया

rktvnews

भोजपुर:प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2025 कानूनी पेशे और अधिवक्ताओं के अधिकारों पर बड़ा हमला : आइलाज

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन, विधि-व्यवस्था, खनन, भूमि विवाद निवारण, शराबबंदी आदि विभागों की मैराथन बैठक हुई।

rktvnews

Leave a Comment