RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उज्जैन:महाकाल मन्दिर में शयन आरती के नाम पर पैसे लेने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)02 अप्रैल ।श्री महाकालेश्वर मन्दिर उज्जैन में शयन आरती के लिए पैसे लेने के प्रकरण में मन्दिर की निजी सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल के 2 गार्डों पर महाकाल थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी तुलेश्वरी साहू ने बताया कि वे अपनी दीदी जानकी और अन्य परिवार के लोगों के साथ महाकाल मन्दिर दर्शन के लिए आई थीं। गत 1 अप्रैल की रात्रि 10 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल की शयन आरती के लिए मन्दिर के सुरक्षा गार्ड सुनील शर्मा और पंकज कारपेंटर द्वारा शयन आरती करवाने के लिए 500-500 रुपए की राशि ली गई। उन्होंने बताया कि दोनों सुरक्षा गार्ड द्वारा शयन आरती दर्शन के नाम पर मेरे साथ 1 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। शिकायतकर्ता तुलेश्वरी साहू की शिकायत पर थाना महाकाल में भारतीय दंड संहिता 1860 के अन्तर्गत धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

प्रशासक ने सुरक्षा कंपनी क्रिस्टल को दिया नोटिस

श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना ने शयन आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे लेने के प्रकरण में सुरक्षा कंपनी क्रिस्टल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब तलब किया है। सीईओ श्री मीना ने बताया कि श्रद्धालुओं से पैसे लेने के प्रकरण में दोनों सुरक्षा गार्डों को पद से पृथक करने की कार्यवाही भी की गई है।

Related posts

गृह रक्षावाहिनी के सफल अभ्यार्थियों को शीघ्र दिया जाए नियुक्ति पत्र: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं।

rktvnews

आरा स्टेशन पर भटकती झारखंड की नाबालिग को रेल थाने ने किया परिजनों के हवाले।

rktvnews

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर और विधायक ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment