RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ स्थानीय कामगारों को बेहतर मंच प्रदान करने हेतु सरस मेला का होगा आयोजनःउपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।
जिले में 25 से 31 जनवरी तक होगा देवघर कॉलेज परिसर में सरस मेला।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर राज्यस्तरीय टीम के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरस मेला को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि देवघर कॉलेज परिसर में 25 से 31 जनवरी तक सरस मेले का आयोजन होगा। ऐसे में मेला से जुड़े तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के तहत लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे, जिसमें स्वयं सहायता समूह की दीदियों, स्थानीय कामगारों एवं हूनरमंद समूहों द्वारा बनाये गये अपने सामानों को बेचने का एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही मेले माध्यम से एक की छत के नीचे विभिन्न राज्यों, जिला एवं देवघर के स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा। आगे उपायुक्त ने कहा कि सरस मेले का मुख्य उदेश्य आजीविका समूह के प्रोडक्ट को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके आर्ट एण्ड क्राफ्ट से लोगों को रूबरू कराया जा सके। इसके अलावे मेले में हर दिन विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल होंगे, ताकि मेले का भव्य आयोजन किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरस मेले को हर दृष्टि से आकर्षक बनाया जाय, ताकि पहली बार देवघर में आयोजित होने वाले इस मेले को बेहतर बानाया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, नजारत उपसमाहर्ता शैलेष प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, उत्पाद अधीक्षक, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, अग्निशमन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जेएसएलपीएस के राज्यस्तरीय टीम, डीपीएम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चित्तौड़गढ़:जिला कलेक्टर ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण!जनसुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के निर्देश दिए।

rktvnews

बदली हुई न्याय की देवी से क्या सचमुच बदलेंगे हालात?

rktvnews

केंद्र सरकार ने 31 वस्त्र उत्पादों के लिए 2 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश प्रारंभ करने की घोषणा की।

rktvnews

नवादा:जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के सफल आयोजन हेतु बैठक।

rktvnews

भोपाल:उपन्यास “हमारे हिस्से की छत” का लोकार्पण।

rktvnews

देश के सभी जिलों में सुसज्जित प्रेक्षागृह का निर्माण कराये सरकार तभी होगा कला का विकास -रविंद्र भारती

rktvnews

Leave a Comment