RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जन सुराज की जीत पर भोजपुर में निकली विजय यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत के बाद भोजपुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। आरा शहर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने विजय यात्रा निकाली और जीत की खुशी साझा की।जय बिहार… जय-जय बिहार”, “बिहार की जनता जिंदाबाद” और “जन सुराज जिंदाबाद” के नारों से कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने बांकीपुर विधानसभा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि बिहार में वैकल्पिक राजनीति, विकास, पारदर्शिता और नई राजनीतिक संस्कृति के पक्ष में जनता के समर्थन का प्रतीक है। परिणाम राज्य की राजनीति को नई दिशा देगा।प्रशांत किशोर की जीत जन सुराज के कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष और जनसंपर्क अभियान का परिणाम है।संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में जन सुराज की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के अभियान को और गति मिलेगी। प्रवक्ता डॉ. पद्मा ओझा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष डॉ. शैलजा सिंह, शाहाबाद मीडिया प्रभारी सुधीर मिश्र, प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष चंद्रभानु गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री कमलेश्वर मिश्र, मुख्य प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र, महिला प्रवक्ता मधुलिका सिन्हा, महिला अध्यक्ष सोनिया सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय मिश्र, डॉ. कुणाल कुमार, डॉ. विजय गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, काजल कुमारी, अभय सिंह, विनय शर्मा, कमल सिंह, धनजी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दुमका :प्लास्टिक प्रबंधन केंद्र का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारत की बौद्धिक नियति के पथप्रदर्शक हैं कुलपति: डॉ. सुकांत मजूमदार

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

घायलों की मदद को पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव

rktvnews

दरभंगा:दो दिवसीय जिला स्तरीय 05वीं एथलीट मीट का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment