RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।

ईश्वर की भक्ति से ही जीवन होगा सार्थक:आचार्य श्री अजय कृष्ण शास्त्री

आरा/भोजपुर 19 दिसंबर।श्री राधा कृष्ण परिवार भोजपुर के तत्वाधान में चल रहे भागवत कथा आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व वार्ड पार्षद डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया की आरा के कृषि विज्ञान केंद्र स्काडा में चल रहे भागवत कथा के पंचम दिवस के मौके पर सबसे पहले व्यास पीठ की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात महाराज आचार्य श्री अजय कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का बड़े ही सुंदर ढंग से चित्रण किया शास्त्री जी ने बताया कि मनुष्य का जीवन बालपन निष्कपट और निश्छल होता है और श्री कृष्ण जी की बाल लीलाएं मनुष्य को निर्मल मन ईश्वर की भक्ति की ओर प्रेरित करती हैं इसमें सबसे नजदीक का संबंध अपने सखा यानी मित्र का होता है जिसमें कोई भेदभाव लोकराज नहीं होता है ईश्वर मनुष्य का शाश्वत सखा होता है और किसी के साथ प्रेम करना सब समाहित होती है इसलिए हमको ईश्वर से अपने सखा भाव से प्रेम करना चाहिए ताकि वह बंधन से मुक्त हो सके जो भगवान श्री कृष्ण से प्यार करेगा वह हर बंधन से मुक्त हो जाएगा और किसी भी प्रकार की बाधा उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु

इसलिए सदैव ईश्वर की भक्ति करते रहें आपका जीवन सार्थक हो जाएगा महाराज श्री के चल रहे इस प्रवचन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों का जनसैलाब हर रोज उमड़ रहा है वही कथा की समाप्ति के बाद विधिवत रूप से भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई एवं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ज्ञातव हो कीयह कथा आगामी 22 दिसंबर तक चलेगी और उसी दिन पूर्णाहुति के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:भाकपा – माले बड़हरा का सोहरा व नरगदा पंचायत का प्रथम सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:पीएचडी शोधार्थी के रूप में चयनित हुए अविनाश कुमार मिश्र।

rktvnews

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल पीपीपी ऑपरेटर आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को सौंपा गया।

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु आयोजित हुआ हस्ताक्षर अभियान।

rktvnews

पानी संरक्षण को जागरूकता मार्च और बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।।

rktvnews

Leave a Comment