RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर की जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए उनके बीच रहना है जरूरी: आर.के.स़िह

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल हुए।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 सितंबर।पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह निवर्तमान सांसद आर के सिंह गुरूवार को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों और जनता के बीच शामिल हुए।
पूर्व मंत्री सबसे पहले कोईलवर प्रखंड के खनगाँव मे आईआरबी के जवान महेन्द्र सिंह के पुत्र वीरेन्द्र सिंह की ड्यूटी के दौरान मृत्यु की खबर सुनकर पहुंचे।उन्होने शोकाकुल परिवार सांत्वना दिया।
आरा परिसदन मे पहुंचने पर एनडीए कार्यकताओ और जनता द्वारा फूलमाला, अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह आम जनता और कार्यकताओ की समस्याओं को सुना और आवेदन ले कर समाधान करने का आश्वासन दिया।
तदोपरांत एक होटल मे जिला के वुद्धिजीवियों द्वारा आयोजित संगोष्ठी मे मुख्य वक्ता के रुप मे शामिल हुए।फिर बहिरो मे पिछले दिन हुए बहिरो निवासी अशोक सिंह के पुत्र की हत्या की खबर सुनकर पहुंचे।उन्होने घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त की और सभी हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और उन्हे सजा दिलवाने के लिए पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। शोकसंतृप्त परिवार को सांत्वना दिया।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे भोजपुर की जनता बहुत प्यार करते है। और मुझे जिसने वोट दिया है वे आज भी मुझसे अपेक्षा रखते है। उनकी समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य है।वे हमसे बहुत आशा रखते है।आज भी मै ही उनके लिए सांसद हूँ। राजनीति मे अपना प्रतिनिधि हमेशा ईमानदार और सबका मदद करने वाला चुनना चाहिए। मुझे आरा की जनता ने दो बार सांसद बनाया और उनका ध्यान मै हमेशा रखूंगा, इसलिए मै क्षेत्र मे अपनो के लिए अपनो के बीच आता हूँ।आज भी मुझे जनता से प्यार और स्नेह प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ता और जनता शामिल थे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने दी। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री शुक्रवार को भी विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related posts

भोपाल:स्तनपान को प्रोत्साहन स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और आर्थिक निवेश।

rktvnews

हरियाणा के एक गांव ने बेटियों-बहुओं को घूंघट से दी आज़ादी:ढाणी बीरन की चौपाल से उठी नई सुबह।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ ने किया उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:22 अक्टूबर 23

rktvnews

बिहार:भोजपुर: डीएम ने छठ घाटों एवं आवागमन मार्गो पर सभी आवश्यक सुविधाओ को सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा नेता जी की जयंती आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment