RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : एसआरपी कॉलेज मे मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 01 अगस्त। शुक्रवार को हिंदी एवं उर्दू के महान साहित्यकार तथा उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 146वीं जयंती के अवसर पर पटना के बालकिशुनगंज स्थित एसआरपी कॉलेज मे एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण कुमार ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन मे कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों एवं यथार्थवाद का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने  विद्यार्थियों को मुंशी प्रेमचंद के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण मे योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय, पूर्व प्राचार्य डॉ नवनीत सिन्हा एवं पूर्व प्राचार्य डॉ बैजनाथ सिंह ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत मे मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम मे डॉ रमाशंकर, बबीता कुमारी, पंकज कुमार, अर्चना सिन्हा, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, दोलन कुमार सहित अन्य शिक्षकगण तथा कालेज के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

बिहार:पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर: आप भोजपुर ने किया जिला कमिटी का पुनर्गठन।

rktvnews

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया गया

rktvnews

रामगढ़:ब्लास्टिंग कर अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य हुआ शुरू।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण,सभी व्यवस्थाएँ मानक के अनुरूप ससमय कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:आधार कार्ड के अभाव में बच्चों को नामांकन से न करें वंचित:जिला शिक्षा पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment