
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।आम आदमी पार्टी भोजपुर की जिला कमिटी का पुनर्गठन कार्यकर्ताओं की सहमति से आने वाले चुनाव के बेहतर तैयारी हेतु की गयी है। बैठक में बताया गया कि इस कमिटी के पदाधिकारी बिहार के अन्य जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ में दिल्ली जाकर सभी वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक से चुनाव लड़ने में सक्षम और उचित उम्मीदवारों की सूची के साथ मिलेंगे। संगठन की मजबूती और बिहार मे बेहतर विकल्प के रूप मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना से वरीय नेताओं को अवगत कराया जाएगा। साथ ही संगठन की निरंतर मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष के रूप मे अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष – नन्द जी सिंह, महासचिव – प्रमोद यादव, संगठन मंत्री – रमेश सिंह, रविशंकर सिंह और अंकित कुमार सोशल मीडिया इंचार्ज – धनजीत कुमार, कोषाध्यक्ष- देवेंद्र सिन्हा नियुक्त किये गये हैं।
