RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विरासत का सम्मान, आधुनिकता का संगम—नए स्वरूप में तैयार वीर कुंवर सिंह पार्क।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।आरा शहर स्थित ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वीर कुंवर सिंह पार्क का व्यापक जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। आम नागरिकों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क का समग्र पुनर्विकास किया गया है। इस जीर्णोद्धार के उपरांत पार्क अब आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक प्राकृतिक वातावरण एवं उत्कृष्ट नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर जिलेवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक नए आकर्षण के रूप में तैयार है।

जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत पार्क में अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, योगशाला, सेल्फी प्वाइंट, कैफेटेरिया, शीतल पेयजल की व्यवस्था, ओपन जिम, फ्लोटिंग गार्डन, चिल्ड्रेन प्ले ज़ोन, आधुनिक एक्वेरियम, आकर्षक फाउंटेन, बोटिंग सुविधा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की गई है। पार्क परिसर के प्रवेश द्वार, पाथवे एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण में जयपुर से मंगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक पत्थरों का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी भव्यता एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

पार्क परिसर में व्यापक स्तर पर हरित क्षेत्र का विकास, आकर्षक लैंडस्केपिंग, साफ-सफाई, पथों का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यह पार्क अब बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य, योग, मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक तथा परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने का एक आदर्श सार्वजनिक स्थल बन गया है।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पार्क की स्वच्छता, हरित वातावरण एवं सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा इस ऐतिहासिक धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

“नवाचार, प्रकृति और विरासत का अद्भुत संगम—वीर कुंवर सिंह पार्क अब भोजपुर की नई पहचान बनने को तैयार है।”

Related posts

रायपुर : 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल भवन और क्रिटिकल केयर यूनिट का किया भूमि-पूजन।

rktvnews

व्यंग्य:नयी राजमाता का राज्याभिषेक और गांधी की माफ़ी🤪

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रि-परिषद ने दी “देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन” के क्रियान्वयन को स्वीकृति।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

नवादा जिलाधिकारी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

rktvnews

Leave a Comment