RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति का चतरा जिला दौरा।

चतरा/झारखंड 9 अक्टूबर।झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति की माननीय अध्यक्षा अपर्णा सेन गुप्ता अपने चतरा जिला दौरेे पर परिसदन भवन चतरा पहुंची, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल ने सभापती से मुलाकात कर चतरा जिला आगमन पर उनका स्वागत किया।
इसके पश्चात झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति परिसदन भवन चतरा के सभागार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों संग बैठक किया।
बैठक में सर्वप्रथम जिले में लाइब्रेरी की जानकारी ली गई। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने जानकारी दिया कि जिले में छात्र-छात्राओं के लिए जिले के केसरी चौक स्थित अनुमण्डल पुस्तकालय संचालित है। जिसमें उपायुक्त अबु इमरान के पहल से पठन पाठन हेतु विभिन्न प्रकार की पुस्तक, कम्प्यूटर सेट, टीवी, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायें गए है। इसका परिणाम यह है कि हाल ही में अनुमण्डल पुस्तकालय में पढ़ने वाले तीन छात्र सफल भी हुए है। सभापती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए पंचायत स्तर पर भी पुस्तकालय खोला जाय जिससे जो छात्र को जिला पुस्तकालय आने में कठिनाई होती है वे अपने पंचायत स्तर के पुस्तकालय में जाकर लाभ ले सके।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को लेकर अपर समाहर्त्ता द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य से प्राप्त आवंटन के विरूद्ध शत प्रतिशत सुखाड़ से ग्रसित किसानों के बीच राशि का वितरण कर दिया गया है।
इसी प्रकार तकनीकी विभाग, जिला परिवहन विभाग, पर्यटन एवं खेलकूद विभाग, लघु सिंचाई विभाग, जिला पशुपालन विभाग, नगर परिषद समेत अन्य संबंधित विभाग द्वारा संचालित लंबित, पूर्ण व संचालित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक के पश्चात झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति की अध्यक्षा ने केशरी चौक स्थित अनुमंडल पुस्तकालय पहुंच वहां बहाल छात्र छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह का पुस्तकालय रहना सराहनीय है और इस तरह का पुस्तकालय नौकरी के लिए तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा।
उक्त बैठक में डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:देवी ज्वालामालिनी एवं देवी सिद्धयानी मां का हुआ भव्य श्रृंगार।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 8वें और 9वें सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान किए; क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

विशेष ओलंपिक- ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के लैण्डफिल साईट एवं निकाय अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी से कम नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment