
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।शाहाबाद सिविल सोसाइटी एवं रामजी प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास सामाजिक एवं आर्थिक शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आरा क्लब में प्रेस वार्ता एवं कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 29 जुलाई को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा एवं जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शाहाबाद सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. शशि कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और जनसंवाद का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि रामजी प्रसाद सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा आजादी के बाद संदेश और बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए।
बैठक में पूर्व प्राचार्य डॉ. कमल कुमारी, डॉ. योगेंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शशिकांत तिवारी, अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. विमल कुमार सिंह, भास्कर मिश्रा, डॉ. रेनू मिश्रा, गूंजय कुमार, श्याम किशोर, धनंजय सिंह ‘धनु’, ओमप्रकाश मुन्ना, डॉ. वेद प्रकाश द्विवेदी, अजय कुमार सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
