RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन सिद्ध परमेष्ठी के 256 गुणों की हुई आराधना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई। भगवान महावीर मार्ग (जेल रोड) स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में आचार्य श्री सुलभ सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य रवि कीर्ति शास्त्री के निर्देशन में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन श्रद्धालुओं ने सिद्ध परमेष्ठी के 256 गुणों की आराधना की।मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि प्रातःकाल भगवान जिनेंद्र प्रभु का भक्तिभाव से अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद देव-शास्त्र-गुरु पूजा, श्री पार्श्वनाथ पूजा, श्री पंचमेरू पूजा और श्री नंदीश्वर द्वीप पूजा संपन्न हुई। तत्पश्चात श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन हुआ।विधान के दौरान सौधर्म इंद्र-इंद्राणी उर्मिला-सुनील जैन, कुबेर सपना-अनीश जैन, ईशान उषा-आलोक जैन तथा मैना सुंदरी के रूप में मंजुला-आदेश जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विधान मंडल पर 256 श्रीफल, ध्वज एवं अर्घ्य समर्पित कर पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर आचार्य श्री सुलभ सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान अनंत सिद्धात्माओं की भक्ति का एक महान अनुष्ठान है। अष्टान्हिका महापर्व के दौरान श्रद्धा और शुद्ध भाव से की गई आराधना से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है।आयोजन को सफल बनाने में चातुर्मास समिति के डॉ. शशांक जैन, रीना जैन, अजय जैन (बबलू), मनीष जैन, साहू जैन, रोहित जैन, ओंकार अग्रवाल, अलका जैन, ब्र. सुलोचना दीदी, रत्ना जैन, ज्योति जैन, जूही जैन, हर्षित जैन, अतिशय जैन, वंश जैन, आकाश जैन, मन्नू जैन का सक्रिय सहयोग रहा।

Related posts

भोजपुर:शिविर के दूसरे दिन हरिजन टोला में हुआ सर्वेक्षण कार्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

AYS Developers दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सामरिक साझेदारी बढ़ाने के लिए मलेशिया का दौरा करेंगे।

rktvnews

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 31 गांडेय और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने गांडेय प्रखंड सभागार में प्री रिविजन एक्टिविटी को लेकर बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार में मतदाता विशेष सघन पुनरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की कहा बिहार में एनआरसी प्रक्रिया का है पुनरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment