RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबु सोरेन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)11 जुलाई।राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर एवं आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निदेश के आलोक में दुमका जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबु सोरेन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं तथा खिलाड़ियों के अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया।

उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की मंशा के अनुरूप जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण, आधुनिक सुविधाएं तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
उन्होंने स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्टेडियम परिसर के समुचित रख-रखाव तथा खिलाड़ियों के अनुकूल वातावरण विकसित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Related posts

भोजपुर:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने स्व भरत तिवारी के माता-पिता से मिलकर घटना का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है :उप विकास आयुक्त*

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं बाल संरक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी ने इथेनॉल 100 ईंधन जारी (लॉन्च) किया।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किया गया चूड़ा-गुड़ और बिस्किट।

rktvnews

रामगढ़:मंत्री की अध्यक्षता में में हुई जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment