RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:विद्यालय की छात्रा से जुड़े गंभीर आरोपों पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय कार्रवाई प्रारंभ।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)04 जुलाई।राजकीय मध्य विद्यालय ताली, प्रखंड केतार के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय के विरुद्ध उक्त विद्यालय की वर्ग-8 की पूर्व छात्रा के साथ कथित अनैतिक कृत्य से संबंधित मामला प्रकाश में आने के उपरांत उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है।
उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक से मामले की विस्तृत जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई। प्राप्त तथ्यों एवं उपलब्ध जांच प्रतिवेदन के आधार पर उपायुक्त ने संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं विद्यालयों में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन सभी संबंधित पक्षों से अपील करता है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अफवाहों से बचें तथा जांच एवं विधिक प्रक्रिया में सहयोग करें। प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

आयुष और जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जनजातीय विद्यार्थियों के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर संयुक्त पहल की घोषणा की।

rktvnews

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ‘दूरसंचार अवसंरचना साझाकरण, स्पेक्ट्रम साझाकरण और स्पेक्ट्रम लीजिंग’ के बारे में सिफारिशें जारी की।

rktvnews

जयपुर:महिला मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:संत कबीर सच्चे समाज सुधारक और पाखंड के प्रबल विरोधी थे : डॉ. कुमार शीलभद्र

rktvnews

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केन्‍द्रीय अनुसंधान संस्‍थान में स्‍वदेशी रूप से निर्मित टेटनस और वयस्‍क डिप्‍थीरिया (टीडी) वैक्‍सीन का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment