RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश।

जिले के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बीएलओ घर-घर पहुंचकर वितरित कर रहे गणना प्रपत्र, मतदाताओं के विवरण का किया जा रहा सत्यापन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)04 जुलाई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनसहभागिता का संदेश देते हुए स्वयं भी एसआईआर प्रपत्र भरकर जमा किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र मतदाता का यह दायित्व है कि वह इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहभागी बने तथा ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं तथा उनके विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल ने झुंझुनूं में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने लड़ाकू विमानों के लिए विकसित उन्नत एस्केप सिस्टम का उच्च गति पर रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

गिरीडीह:जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 150 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।

rktvnews

क्या बिहार में सुशासन जंगलराज में बदल रहा है ?

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने वीसी के माध्यम से की CAPF कोषांग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:बिगड़े रिश्तो से कांटे निकालने का काम करेगी पुस्तक वास्तु एवं हीलिंग :डॉ देवेंद्र दीपक

rktvnews

Leave a Comment