20 को नुक्कड़ सभा और 21 सितंबर को मशाल जुलुस निकालने पर बनी सहमति।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 सितंबर।पुराने शाहाबाद के चारों जिले भोजपुर बक्सर कैमूर एवं रोहतास को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी का निर्माण करने एवं मुख्यालय आरा में बने इस मांग के समर्थन में आज कोर कमेटी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की एक संयुक्त बैठक संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ममता सभागार आरा में संपन्न हुई।
बैठक में आंदोलन को तेज करने के लिए शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर 20 सितंबर 2025 को नुक्कड़ सभा ,एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया दूसरे चरण में 21 तारीख को मसाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाला जाएगा तथा 23 सितंबर को आरा बार एसोसिएशन शाहाबाद कमिश्नरी एवं उसके औचित्य के विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया है ,23 सितंबर को शहर में विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में डॉ दिवाकर पांडे ,भाई ब्रह्मेश्वर ,सुशील तिवारी , डॉ राज पांडे,अशोक कुमार मिश्रा,अशोक मानव,, डॉ जितेंद्र शुक्ला ,डॉ रघुवर चंद्रवंशी,अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, छोटू सिंह ,अमित पांडे ,निकेश पांडे ,मणिभूषण श्रीवास्तव,हरेंद्र सिंह ,चंदन तिवारी ,डॉ शशि शेखर सिंह ,अभिषेकचौरसिया ,कृष्णेन्दु, अंशु शेखर चौधरी , अभिषेक राजकुमार सिंह ,दीपक अकेला, ऋतुराज चौधरी ,रविंद्र नाथ सिंह, राम सकल भोजपुरिया,जोगिंदर सिंह ,अशोक कुमार चौधरी प्रमुख थे।

