
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)03 जुलाई।भाकपा माले ने भीड़ हिंसा, फर्जी मुठभेड़, बुलडोजर राज पुलिस दमन और लोकतंत्र की रक्षा के सवाल पर आज आरा में नुक्कड़ सभा आयोजित किया.
भाकपा माले की नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नालंदा के राजगीर में मंदिर के पुजारियों द्वारा यह कह कर की श्रवण पासवान और पिन्टु पासवान की मौजूदगी से मंदिर अपवित्र हो गया है भीड़ जुटाकर इन दोनों युवकों की हत्या की निन्दा करते हुए इनके न्याय के लिए आवाज बुलंद करना होगा.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार की पहचान बुलडोजर राज में तब्दील हो गया है इस सरकार का काम है कि गरिबों के घरों पर बुलडोजर चला देना,उनकी झोपड़ियों को उजाड़ देना.
भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार 28 इनकाउंटर हुए हैं भाकपा माले नेता का कहना है कि क्या बिहार में संविधान का राज चलेगा या पुलिस इनकाउंटर राज.हमें इनकाउंटर राज के खिलाफ आवाज बुलंद करना है.
भाकपा माले नेताओं ने कहा कि माबलिंचिंग, इनकाउंटर राज, बुलडोजर राज, पुलिस दमन और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के सवाल पर कल दिन के 2 बजे भाकपा माले जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकलेगा आप भी कार्यक्रम में शामिल हों.
विरोध मार्च के प्रचार हेतु आज आरा में नुक्कड़ सभा आयोजित हुआ.यह नुक्कड़ सभा टाउन थाना, बाबा भीम राव अम्बेडकर चौक,आरा रेलवे स्टेशन परिसर,बस स्टैंड,धरहरा सहित अन्य जगहों पर आयोजित हुआ.
इस नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में राज्य स्थाई समिति सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, राज्य स्थाई समिति सदस्य व ऐपवा नेत्री संगीत सिंह, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह, आइसा नेता रौशन कुशवाहा, भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव दीलराज प्रीतम, का.राजु प्रसाद,रणधीर राणा आदि थे।
