RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग की विद्युत आपूर्ति एवं मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)02 जुलाई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति एवं मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली मेंटेनेंस से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जाए तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यवस्थित रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मैनपॉवर की व्यवस्था कर कार्यों को गति दी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य निष्पादन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित करनी हो, तो इसकी सूचना एक दिन पूर्व समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि कई लोगों के महत्वपूर्ण एवं आपातकालीन कार्य बिजली पर निर्भर होते हैं, ऐसे में बिना पूर्व सूचना के अचानक बिजली कटौती उचित नहीं है। लोगों को पहले से जानकारी मिलने पर वे अपनी आवश्यक तैयारियां कर सकेंगे।

बैठक के दौरान ट्रांसफॉर्मर बदलने, बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्युत सेवा से संबंधित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

भोजपुर:नितीश कुमार के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से सर्वत्र ख़ुशी।

rktvnews

राजस्थान:सिंधी समाज का सामूहिक विवाह समारोह, सामूहिक विवाह सराहनीय कार्य : वासुदेव देवनानी

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से की दूरभाष पर चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एम्ब्रायर के बीच भारत में रीजनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इकोसिस्टम तैयार करने हुई पार्टनरशिप।

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेस पार्टी का अभियान “हर घर झंडा एवं चौपाल कार्यक्रम” हुआ तेज।

rktvnews

Leave a Comment