RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मृतक भाइयों की बहन की शादी में लोजपा (रामविलास) ने बढ़ाया सहयोग का हाथ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित लालू डेरा निवासी वृज बिहारी पासवान के दो पुत्रों की पिछले माह सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद परिवार गहरे संकट में आ गया था। इस दुखद घटना के कारण उनकी पुत्री का विवाह भी टल गया था।घटना की जानकारी मिलने पर चिराग पासवान ने अपने प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार के घर भेजकर मृतकों की बहन के विवाह में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भोजपुर इकाई की टीम लालू डेरा पहुंची और पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता राशि परिवार को सौंपी। साथ ही उपस्थित नेताओं ने अपने स्तर से विवाह के लिए उपहार भेंट कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष राजेश साहू, अनिल सिंह (मुखिया), जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, प्रकाश कुमार, संजय राय, ब्रजेश यादव, दशरथ पासवान, तेज नारायण पासवान, हरेंद्र पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।लोजपा (रामविलास) नेताओं ने कहा कि पार्टी संकट की घड़ी में हमेशा जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी रहती है और आगे भी हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

Related posts

आखिर लोग वोट देने क्यों नहीं निकल रहे?

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न, उपायुक्त ने सभी का जताया आभार।

rktvnews

गरियाबंद : गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिला समूहों को हो रहा आर्थिक मुनाफा

rktvnews

सूरत एक्सपो के दौरान लेनज़िंग के इनोवेटिव फाइबर सॉल्यूशंस ने बनाए टेक्सटाइल इंडस्ट्री में सुदृढ़ संबंध।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में चला गंगा गोला घाट पर स्वच्छता अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 जून 25

rktvnews

Leave a Comment