RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाढ़ पर बेबाक हुई सोनाली,कहा नाव की कमी हो पूरी और बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान करे सरकार।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर उठाई समस्याएं, जिला प्रशासन से नाव उपलब्ध कराने की मांग।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।बड़हरा की बेटी व क्षेत्र की प्रखर समाजसेविका के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सोनाली सिंह ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावितों की समस्याओं से अवगत हुई।
सोनाली सिंह द्वारा बताया गया कि आज उन्होंने बड़हरा प्रखंड के नेकेनाम टोला, बखोरापुर, केशवपुर समेत कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को नजदीक से जाना।
उन्होंने जानकारी दी की ग्रामीणों ने उन्हें बताया की सबसे बड़ी समस्या आवागमन की है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से घरों में पानी घुस गया है और कई जगहों पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 8 नाव उपलब्ध कराने की बात कही गई थी लेकिन मौके पर नावों की भारी कमी है। सोनाली सिंह ने बताया की ग्रामीणों ने चिंता जताई कि अगर रात में किसी की तबीयत और प्रसूता महिला की हालात बिगड़ जाए तो अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
सोनाली सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया तक पहुंचाएंगी और उनसे आग्रह करेंगी की जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान हो।
उन्होंने कहा कि जल्द ही वह अपनी टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री लेकर पहुंचेंगी और पूरे क्षेत्र में वितरण करेंगी।
साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध कराई जाए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। केशवपुर स्थित मुक्तिधाम के पास टूटे हुए बांध की मरम्मत की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया और कहा कि इस मुद्दे को वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष रखेंगी ताकि बाढ़ से स्थायी राहत मिल सके।

Related posts

माले ने आरा के धरहरा में लोकतंत्र बचाओ-जनसंवाद अभियान आयोजित किया!

rktvnews

भाजपा नेता सतीश भट्ट ने नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को दी शुभकामना

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:एस.बी.कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

प्रियंका गाँधी के साथ एयरपोर्ट पर नृत्य करती महिला शिक्षिका सुषमा नाग के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

Leave a Comment