RK TV News
खबरें
Breaking News

गाजीपुर:भरत-भूषण तिवारी सामाजिक युवा क्रांति वीर थे : कवि इन्द्रजीत निर्भीक

RKTV NEWS/गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)25 जून।गाजीपुर जिला अंतर्गत नगसर हाल्ट थाना एवं रेलवे स्टेशन से पश्चिम असांव में भोजपुर , बिहार में सामाजिक क्रांति वीर भरत भूषण तिवारी की रक्षक के रूप में सेवारत पुलिस द्वारा निर्मम हत्या किए जाने पर नुक्कड़ सर्वदलीय कैंडल दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रामगोपाल तिवारी लड्डू ने किया। लगभग तीन दर्जन बच्चे बूडडे और नवजवानों ने बिहार पुलिस की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, सत्ताधारी दलों के समक्ष राजनेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि आम जनता के धैर्य का नाजायज़ फायदा उठाते हुए। क्रूरता पूर्वक प्रताड़ना का क्रम बंद होना चाहिए। इस तरह के घृणित कृतियों में लिप्त लोगों को फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करके 3 महीने के अंदर फांसी या उम्र कैद की कठोर सजा देने का प्रावधान होना चाहिए।
ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू ने कहा कि मानवतावाद को कायम रखने के लिए न्यायपालिका के नियमों का अनुपालन करते हुए शासन प्रशासन को अवैधानिक ढंग से जुल्म नहीं करना चाहिए। आम जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना चाहिए।
ग्रामीणों ने भरत भूषण तिवारी अमर रहे, भरत भूषण तिवारी के हत्यारों को फांसी दो- फांसी दो, हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र को जिंदाबाद रखने का आह्वान किया।
नुक्कड़ शोक श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी सामाजिक युवा क्रांति दूत थे। ऐसे नौजवानों से प्रेरणा लेकर वर्तमान युवा पीढ़ी अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हो।
शोक श्रद्धांजलि सभा में त्रिलोकी नाथ जायसवाल, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, कुंज बिहारी राय, शशिकांत खरवार, संतोष तिवारी बबलू,शिवांश तिवारी हर्ष, हृदय नारायण यादव, वंश रोपन कुशवाहा, श्रवण कुमार कुशवाहा, झगड़ु कुशवाहा, बिट्टू तिवारी सहित अनेकों लोगों ने भरत भूषण तिवारी की पूर्वक पुलिस प्रशासन द्वारा हत्या की घोर निंदा किया।

Related posts

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान।

rktvnews

पटना में होगी प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार वंदना श्रीवास्तव की कला प्रदर्शनी।

rktvnews

पी.सी. एवं पी.एन.डी.टी. एक्ट को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री “नारी शक्ति महोत्सव” में हुए शामिल! ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

दिल्ली दुग्ध योजना के अंतर्गत गाय का दूध, सह-ब्रांडेड उत्पाद और नए बूथ शुरू किए गए।

rktvnews

Leave a Comment